Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के मकतपुर शांति भवन रोड सदर अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर और परिसर में खड़ी सरकारी एम्बुलेंस 108 में मंगलवार की देर रात आग गई. सरकारी एम्बुलेंस में आग की लपटे ऊंची-ऊंची थी, और पूरी एम्बुलेंस आग के चपेट में था.
इस दौरान सूचना मिलते ही अग्नि शमन की गाड़ी समय पर पहुंच कर आग को बुझाने में जुट गई, नहीं तो आसपास के क्वार्टर और पहले से खड़े एक और एम्बुलेंस को आग अपने चपेट में ले सकता था. इस दौरान अग्नि शमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हुआ कि एम्बुलेंस में आग कैसे लगी, पुलिस जांच में जुटी हुई हैं. लेकिन एम्बुलेंस के बैट्री में आई गड़बड़ी इसका कारण बताया जा रहा है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू






