Jharkhand (Giridih): शहर के बरमसिया साईं मंदिर के समीप शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. चार का इलाज गिरिडीह के सदर अस्पताल में चल रहा है. मारपीट की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में मारपीट के कारणों का पता नहीं चल सका है.

स्थानीय लोगों के अनुसार मारपीट का कारण ऑटो और टोटो के बीच की टक्कर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार घटना में पचंबा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी आदिल, महताब, इलियास और एजाज का नाम शामिल है जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं.
सूचना के अनुसार उक्त घटना सुबह की है. जिसमें शामिल कुछ युवक देर शाम बाइक से बरमसिया गए हुए थे. जिन्होंने बरमसिया के एजाज, आदिल, इलियास समेत अन्य के साथ मारपीट शुरू कर दी.
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी सारी जानकारियां जुटाने में लगी हुई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू






