किसानों को मिलेगा उत्पादों का उचित मूल्य : प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संपन्न
कृषि उत्पादों के मूल्य में वृद्धि कैसे हो, भंडारण की व्यवस्था कैसे की जाए! प्रशिक्षण शिविर के जरिए इन विषयों के बारे में दी गई उपयुक्त जानकारियां.
Oct 14, 2025, 03:46 PM IST• Updated: Oct 14, 2025
0 Comments
1470 Mins Read

गिरिडीह : कृषि और वन उत्पादन के भंडारण और उसके उचित मूल्य पर मार्केटिंग को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए उपस्थित डीसी रामनिवास यादव ने बताया वन और क़ृषि उत्पादन का भंडारण और उसका मूल्य किसानों को सही से मिले, इसके लिए सहकारिता हर संभव प्रयासरत है.
इस दौरान प्रशिक्षण मे गिरिडीह डीसी के अलावा, डीडीसी स्मिता कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्विनी कुमार व अन्य पदाधिकारी और किसान भी मौजूद थे.
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि वन और कृषि उत्पादन के भंडारण की व्यवस्था बेहतर हो तब ही बाजार में उत्पाद के उचित मूल्य का निर्धारण हो पाता है. साथ ही बताया कि किसानों को भी इससे अवगत कराया जा रहा है.
Loading Ad...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सदर अस्पताल में भर्ती देवेन्द्र नाथ महतो का खुला खत, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
Aug 11, 2026, 08:37 PM IST

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लातेहार में AJSU का प्रदर्शन, NH-39 किया जाम
Aug 11, 2026, 08:20 PM IST

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
Aug 11, 2026, 08:06 PM IST






