रामगढ़ में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक अपराधी घायल
रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. अपराधियों ने पुलिस पर कई राउंड गोलियां चलाई. जिसके जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. अपराधियों के पास से पुलिस को एक पिस्तौल बरामद हुई है.

Jharkhand (Ramgarh): पतरातू क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है. जिसमें पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा दो मुहानी परिसर में पुलिस एवं अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है और दो पिस्तौल बरामद कर लिया है. सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं पतरातु एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया.
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि राहुल दुबे गैंग के सदस्यों द्वारा लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा इस तरह के कदम उठाए गए ताकि रामगढ़ जिले को पूरी तरह से अपराध किया जा सके.
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस एसआईटी टीम को गुप्त सूचना मिली कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य अपने साथियों को हथियार सप्लाई करने वाले हैं, और किसी बड़ी घटना को अंज़ाम देने के फिराक में हैं. सत्यापन हेतु एसआईटी पुलिस रिवर साईड दो मुहानी पहुंची, जहां अपराधी ने पुलिस को देखकर गाड़ी में दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी. जिससे गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मी बाल बाल बचे. जिसके बाद अपराधियों ने भागने का प्रयास भी किया. लेकिन पुलिस मुठभेड़ में गिद्दी रैली गढ़ा के शन्नी सिंह नामक अपराधी को पैर में गोली लगी. जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा.
पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल भी बरामद किया है. घायल अपराधी को पुलिस ने रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है.
मौके पर मुठभेड़ में शामिल इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, कैलाश प्रसाद आदि शामिल थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






