"या तो मर जाएंगे या हक लेकर रहेंगे", JPSC-JSSC धांधली पर आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता की चेतावनी, दिया 'All India Gen-Z' के झारखंड कूच का अल्टीमेटम
सरकार को सीधे चेतावनी देते हुए महेंद्र मंडल ने कहा कि अगर अनशन के दौरान किसी भी छात्र-अभ्यर्थी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि 'ऑल इंडिया जेन-जी (Gen-Z) ग्रुप' के युवा लगातार संपर्क में हैं

JPSC-JSSC Hunger strike: 14वीं JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में बार-बार हो रही अनियमितताओं, धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का आक्रोश अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे 13वें सत्याग्रह और आमरण अनशन के बीच आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हजारीबाग (बरकट्ठा) के छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बिना अन्न-जल ग्रहण किए अनशन पर बैठे हैं और मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे।
"अस्पताल नहीं जाएंगे, इलाज भी आंदोलन स्थल पर ही होगा"
वर्ष 2014 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे और 9 बार JSSC-CGL परीक्षा दे चुके महेंद्र मंडल ने कहा, "हम घर से यही सोचकर निकले थे कि या तो हम मर जाएंगे या इस बार छात्रों को उनका हक दिलाकर रहेंगे। 2025-26 की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर भी हम अस्पताल नहीं जाएंगे, इलाज अनशन स्थल पर ही होगा।" उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि वे उन पर दबाव बनाने के बजाय सरकार को छात्रों की गंभीर स्थिति से अवगत कराएं।
"अनहोनी हुई तो पूरे देश के Gen-Z युवा झारखंड में फूकेंगे आंदोलन की आग"
सरकार को सीधे चेतावनी देते हुए महेंद्र मंडल ने कहा कि अगर अनशन के दौरान किसी भी छात्र-अभ्यर्थी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि 'ऑल इंडिया जेन-जी (Gen-Z) ग्रुप' के युवा लगातार संपर्क में हैं और किसी भी अनहोनी की स्थिति में देशभर से युवा झारखंड पहुंचकर इस आंदोलन को संभालेगा।
मुख्यमंत्री से अनशन स्थल पर आकर वार्ता करने की मांग
महेंद्र मंडल ने CM हेमंत सोरेन से अपील की कि वे स्वयं या अपना प्रतिनिधिमंडल भेजकर अनशन स्थल पर आएं और वार्ता की पहल करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल खोखले आश्वासनों से आंदोलन खत्म नहीं होगा, 14वीं JPSC रद्द करने, दागी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और रिफॉर्म की लिखित घोषणा के बाद ही अनशन समाप्त होगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







