मेराल थाना पहुंचे डीआईजी किशोर कौशल, कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा
पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने मंगलवार को गढ़वा जिले के मेराल थाना का निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

गढ़वा। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने मंगलवार को गढ़वा जिले के मेराल थाना का निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित मामलों, अनुसंधान की प्रगति, वारंट निष्पादन, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अनुसंधान कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती और प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार संवेदनशील, सम्मानजनक और जनहितकारी होना चाहिए, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो। डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए तथा सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। इस अवसर पर गढ़वा के एसडीपीओ दिलु लोहरा, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Oak Elegance विवाद: निवासियों और बिल्डर के बीच मेंटेनेंस व सुविधाओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

खतरे के साये में पढ़ाई: हिसरा कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने उपायुक्त से लगाई गुहार







