गिरिडीह के बगोदर में कार और सवारी गाड़ी में टक्कर, तीन साल की मासूम छात्रा की हुई मौत
गिरिडीह में आज एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 3 वर्षीय मासूम महक ने अपनी जान गंवा दी.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के घघरी के समीप सोमवार को हुए सवारी गाड़ी और कार के बीच जबरदस्त टक्कर में तीन साल की मासूम महक परवीन की मौत हो गई. जबकि दर्जन भर सवारी जख्मी हो गए.
घटना की सूचना पर बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुटी. जानकारी के अनुसार कार और सवारी गाड़ी में हुए टक्कर के बाद सवारी गाड़ी पलटी, और पलटी मारते हुए नेशनल हाईवे से करीब 50 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी. जिसमें सवार दर्जन भर लोगों को चोट लगी, जबकि आबिद हुसैन की तीन साल की मासूम बेटी महक परवीन की मौत हो गई.
बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इधर घायलों का इलाज डुमरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बगोदर पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है.
Report By - Manoj
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam Assembly Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझानों में Hemant Soren की JMM इस सीट से चल रही आगे

BSPS सदस्यता अभियान में सैकड़ों पत्रकारों ने ग्रहण की सदस्यता, उपेन्द्र शंखवार बनाए गए रांची जिला सचिव







