CM योगी ने संगम में लगाई डुबकी, माघ मेला में साधु-संतों के साथ किया गंगा पूजन
संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पहुंचकर स्नान आदि किया. लेटे हनुमानजी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया. माघ मेले में रोजाना 10 लाख के आसपास श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं.

Magh Mela 2026 (Prayagraj): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने माघ मेले के आध्यात्मिक वातावरण के बीच त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. सीएम योगी ने तीन बार डुबकी लगाई. उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल नंदी ने भी संगम में स्नान किया. स्वतंत्र देव ने पांच, तो नंदी ने सात डुबकी लगाई. सीएम योगी ने सतुआ बाबा के साथ बोटिंग भी की. स्टीमर से संगम की लहरों की सैर की और इस दौरान पंछियों को अपने हाथों से दाना खिलाया. यह मनमोहक नजारा देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए.

सतुआ बाबा के शिविर में साधु-संतों के साथ किया भोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम नोज पर गंगा पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. लेटे हनुमानजी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया. फिर सतुआ बाबा के शिविर में साधु-संतों के साथ भोजन किया. इसके बाद वे ICCC सभागार में माघ मेले की समीक्षा बैठक करेंगे और मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे. सीएम योगी के संगम पहुंचने पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ.

कौन हैं सतुआ बाबा?
सतुआ बाबा वही हैं, जिनके शिविर में प्रयागराज डीएम ने रोटी सेंकी थी. इसके बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने डीएम की चुटकी ली थी. कहा था- ये जो जाम लग रहा है, इसे देखो. सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ो.
रोजाना 10 लाख लोग लगा रहे डुबकी
माघ मेले में रोजाना 10 लाख के आसपास श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. कड़ाके की ठंड के बाद भी संगम की रेती पर साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी डेरा जमाए हैं. माघ मेला विदेशियों को भी खूब लुभा रहा है. विदेशी श्रद्धालु भी संगम पहुंच रहे हैं. 22 साल की लुक्रेशिया इटली से यहां आई हैं. वह दिन-भर भजन-कीर्तन करती हैं.
रिपोर्ट : कुमार अवनीश
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राम मंदिर दान चोरी केस में बड़ा फैसला, आरोपियों की पैरवी करने पर वकील से वसूले जाएंगे 5 लाख रुपये का जुर्माना

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ट्रेलर की टक्कर, 4 की मौत; कई यात्री घायल







