Jharkhand (Ranchi): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन, रांची में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी राज्यपाल को दी.
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी हालिया विदेश यात्रा के संबंध में भी अवगत कराया. उन्होंने बताया कि World Economic Forum के दावोस सम्मेलन और United Kingdom की यात्रा के दौरान झारखंड की निवेश-उन्मुख नीतियों और सतत विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया.
मुख्यमंत्री के अनुसार इस यात्रा के परिणामस्वरूप राज्य को कई निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो औद्योगिक विविधीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे.
इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित थे.








