Naxatra news
Bihar vidhansabha election 2025: वैशाली जिला के महुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंघारा खेल मैदान में लोजपा की ओर से चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान के जनसभा में पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
इस दौरान चिराग पासवान ने लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी के जीतने से महुआ विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को आसानी पहुंचाया जा सकेगा, जिससे स्थानीय विकास को गति से लाभ पहुंचेगा.









