NAXATRA NEWS
chhath puja 2025 : बिहार में इस बार छठ पूजा पर राजनीति का रंग भी दिखा. विधानसभा चुनावों के बीच कई राजनीतिक दलों के उम्मीदवार घाटों पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लिया. नेताओं की मौजूदगी से माहौल और भी खास बन गया. चिराग पासवान ने भी अपने परिवार के साथ छठ पूजा का त्योहार मनाया. हाल ही में खरना के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान के आवास पर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे. उसके बाद अब सूर्य को अर्घ देते समय उनके छठ घाट पर मस्ती करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वह छठ घाट पर पानी में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.









