छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस हों, CBI करे जांच!, झारखंड में आज से BJP का 4 दिवसीय प्रदर्शन, दुमका से रांची तक...
झारखंड में JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली व भ्रष्टाचार का मुद्दा अब और गरमा गया है।
Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली व भ्रष्टाचार का मुद्दा अब और गरमा गया है। पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा (BJP) मंगलवार 8 सितंबर से चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर रही है। भाजपा का यह जोरदार प्रदर्शन 11 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। पार्टी ने हर दिन छह जिलों में उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालयों के घेराव और प्रदर्शन की रणनीति तैयार की है, ताकि सरकार पर सीधा दबाव बनाया जा सके।
CBI जांच और छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग
भाजपा के इस राज्यव्यापी आंदोलन के केंद्र में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पार्टी की सबसे पहली मांग है कि JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच सीबीआई (CBI) से कराई जाए। इसके अलावा, परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले अभ्यर्थियों और छात्रों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। पार्टी ने यह भी मांग की है कि भर्ती घोटालों में शामिल सभी दोषियों और मास्टरमाइंडों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
दिग्गज नेताओं को सौंपी गई जिलों की कमान, रांची में आदित्य साहू तो दुमका में मरांडी
चार दिनों तक चलने वाले इस आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने हर दिन छह जिलों में प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई है, ताकि प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता हर जिले के प्रदर्शन में शामिल हो सकें। राजधानी रांची में आयोजित प्रदर्शन की कमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू संभालेंगे, वहीं राज्य की उपराजधानी दुमका में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मोर्चे पर रहेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जमशेदपुर में और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गढ़वा में कार्यकर्ताओं के साथ DC-SP कार्यालय के घेराव का नेतृत्व करेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






