सरिया BDO पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े पूर्व विधायक विनोद सिंह, सैकड़ों महिलाओं के साथ घेरा थाना
गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड में बीडीओ ललित नारायण तिवारी द्वारा युवकों से कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज का मामला अब तूल पकड़ चुका है।
Giridih: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड में बीडीओ ललित नारायण तिवारी द्वारा युवकों से कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज का मामला अब तूल पकड़ चुका है। आजाद अंसारी समेत कई युवकों को थप्पड़ मारने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों के बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसके बाद इलाके में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले और जेकेएलएम ने सरिया में जोरदार प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
पूर्व विधायक विनोद सिंह की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब
आरोपी बीडीओ ललित नारायण तिवारी पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। पूर्व विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस प्रतिवाद मार्च में सरिया बाजार के व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और खासकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए बीडीओ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे बाजार से गुजरे।
पुलिस से धक्का-मुक्की, थाने के भीतर ही धरने पर बैठे लोग
प्रतिवाद मार्च जब सरिया बाजार से गुजरते हुए सरिया थाना पहुंचा, तो माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस बल ने थाने के मुख्य गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि ग्रामीण पुलिस जवानों को पीछे धकेलते हुए सीधे थाना परिसर के भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद पूर्व विधायक विनोद सिंह के साथ सभी ग्रामीण और महिलाएं थाना परिसर में ही जमीन पर बैठकर धरने पर बैठ गए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






