जब बेटे-बेटी ने मिलकर दी मुखाग्नि..., फूट-फूटकर रोए लोग, CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा ; देखें PHOTO
झारखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू रविवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए।
Sudivya Kumar Sonu Passes Away: झारखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू रविवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। गिरिडीह के सदर प्रखंड स्थित हरसिंहरायडीह मुक्तिधाम (श्मशान घाट) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।


पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने जननेता को अंतिम सलामी दी। रविवार शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही चिता को अग्नि दी गई, घाट पर मौजूद हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं और पूरा इलाका 'सुदिव्य भैया अमर रहें' के नारों से गूंज उठा।



बेटे और बेटी ने मिलकर दी मुखाग्नि, बिलख पड़ा पूरा परिवार
अंतिम संस्कार का सबसे मार्मिक और दिल दहला देने वाला पल वह रहा जब दिवंगत मंत्री के बेटे और बेटी ने मिलकर मुखाग्नि की रस्म निभाई। पिता की देह पर अग्नि रखते ही दोनों बच्चे बिलख पड़े, जिन्हें देखकर वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा पसीज गया।

पिता और बच्चों के बीच बेहद गहरा और दोस्ताना लगाव था, ऐसे में असमय पिता का साया सिर से उठ जाने के गम ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। घाट पर मौजूद रिश्तेदार, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।


CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद पूरे समय मौजूद रहे और उन्होंने बेहद भावुक होकर अपने करीबी राजनीतिक साथी और बड़े भाई समान सहयोगी की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विभिन्न दलों के विधायक और प्रशासनिक अमले के आला अधिकारी भी अंतिम यात्रा में पैदल चले। आवास से लेकर मुक्तिधाम तक की सड़कों पर सिर्फ और सिर्फ अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन पाने को बेताब लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






