'भैया जल्दी आओ... ये लोग मुझे मार देंगे' - आखिरी कॉल के बाद मिली महिला की लाश
"भैया जल्दी आओ..."— यह कॉल एक बहन की आखिरी गुहार बन गई। कुछ घंटों बाद जो सामने आया, उसने पूरे इलाके को झकझोर दिया।


बेगूसराय: "भैया जल्दी आओ नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगी", यह 24 वर्षीय सोनी कुमारी के आखिरी शब्द थे। इसके बाद जब भाई बहन के ससुराल पहुंचा तो अपने सामने का मंजर देख सदमे में चला गया। बहन बिस्तर पर अमृत पड़ी थी और ससुराल के लोग गायब थे। ये सनसनीखेज मामला बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्क गांव का है। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।
दो बेटियों के बाद बेटे का दबाव
परिजनों का आरोप है की सोने की शादी 2019 में रूपेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बेटियों का जन्म हुआ और दोनों की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने स्पष्ट कहा था की दो सर्जरी होने के बाद अगली गर्भावस्था में मां की जान को जोखिम हो सकता है। इसीलिए आगे बच्चा न करने की सलाह दी गई थी। आप है कि इसके बावजूद पति और ससुराल वाले बेटा चाहते थे। जब सोनी ने डॉक्टरों की सलाह का हवाला दिया तो उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।
"मरेगी..." कहकर काट दिया फोन!
इस संबंध मे लड़की के भाई सतीश कुमार का आरोप है की घटना के दिन उसकी बहन नें फोन कर बताया की भैया जल्दी आओ ये लोग मुझे मार देंगे। ये उसकी बहन की आख़री बोल थे। इसकी सुचना मिलते ही उसने अपने जीजा को फोन लगाया तो जीजा नें एक शब्द मे कहा की मरेगी, कहकर फोन काट दिया। जिसके बाद वो लगातार अपनी बहन और जीजा को फोन लगाते रहे तो दोनों का मोबाइल ऑफ मिला। इसके बाद जब वो मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन बिस्तर पर मृत पड़ी थी और ससुराल के लोग फरार थे।
भाई नें बताया की जीजा एक लड़के को जन्म देना चाहते थे लेकिन इसके लिए डॉक्टरो नें मना किया था। डॉक्टर का कहना था की दो सर्जरी के बाद अब किसी भी तरह बच्चे को जन्म देना खतरनाक हो सकता है। इसलिए बहन के इंकार करने पर पति उनकी बहन को मारपीट और प्रताड़ित करता था। घटना के दिन भी यही हुआ था। वही इस संबंध मे नावकोठी के पुलिस पदाधिकारी नें बताया की परिजनों नें गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस नें शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई। वही घटना को लेकर लड़की के नैहर मे मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है की आरोपी पति किराना दुकानदार है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'कब मिलेगा विमल कुमार को इंसाफ?' दानापुर में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

ऐसे ही नहीं कहते...'Bihar Is Not For Beginners!' ट्रांसफॉर्मर से कमाते थे लाखों







