अतिक्रमण हटाने गए बोकारो स्टील के होमगार्ड पर पत्थरबाजी, दो जवान घायल
बोकारो स्टील की जमीन से अतिक्रमण हटाने गए थे होमगार्ड के जवान, जिनपर स्थानीय लोगों द्वारा पथराव किया जाने लगा. जिसके बाद दो जवान घायल हो गए हैं.

Bokaro, Jharkhand: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ए स्थित काली मंदिर के पास बोकारो स्टील की जमीन पर झोपड़ीनुमा घर बनाकर किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने गई बोकारो स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया.
हमले में 2 होमगार्ड जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि बोकारो स्टील के टीए विभाग की ओर से इस संबंध में सेक्टर 12 थाना में आवेदन दिया गया है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थर से हमला किया गया, जिसमें 2 जवान घायल हुए हैं.
डीएसपी ने स्पष्ट किया कि इस हमले में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(बोकारो से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







