बोकारो के सेक्टर-4 से अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बोकारो सेक्टर 4 में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की उम्र 30 वर्ष है. फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Bokaro/ Jharkhand (Report By- Sanjiv Kumar Singh): बोकारो जिले में BSL द्वारा नवनिर्मित पार्क के समीप एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है. यह पूरा मामला जिले के सेक्टर 4 हॉस्पिटल मोड़ स्थित बस्ती के पास का है. मृतक की लगभग 30 वर्ष की बताई जा रही है हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है.
युवक के मृत पड़े शव की सूचना स्थानीय लोगों ने सेक्टर 4 थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पुलिस बल के जवानों के साथ पहुंची. युवक की पहचान नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है.
पूछताछ के क्रम स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कचरा चुनकर अपना गुजारा करता था. और हमेशा नशे की हालत में देखा जाता था. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
वहीं, मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि "मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी" फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने किया दस किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

Exclusive: सरकारी संवेदनहीनता का ढेर, Corona काल की PPE किट और सैनिटरी पैड्स कबाड़ में मिली







