महागामा के नए DSP वरुण रजक का बड़ा बयान, कहा- अपराधियों की अब खैर नहीं
गोड्डा के महागामा में वरुण रजक ने नए डीएसपी के रुप में आज अपना पदभार संभाला. वे खूंंटी जिले में भी डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Godda / Jharkhand (Report By- Prince Yadav): गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल में नए डीएसपी के रूप में वरुण रजक पदभार ग्रहण किया. वरुण रजक 2012 बैच के तेजतर्रार पुलिस अधिकारी है. पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए DSP वरुण रजक ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करना है.
बता दें, इससे पहले वरुण रजक खूंटी जिले में डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनकी कार्यशैली काफी चर्चित रही. महागामा पहुंचते ही उन्होंने पुलिसिंग को और अधिक मजबूत व संवेदनशील बनाने की बात कही. DSP ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना डर और संकोच के अपनी समस्याएं लेकर पुलिस के पास आएं. अब देखने वाली बात होगी कि नए DSP की एंट्री के बाद महागामा में अपराध का ग्राफ कितना नीचे आता है और पुलिस व्यवस्था कितनी चुस्त-दुरुस्त होती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो सिटी को मिले नए डीएसपी, राजीव रंजन ने संभाली कमान

गिरिडीह के SGST कार्यालय से दो अधिकारियों को CBI ने किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपए भी किए गए जब्त







