NAXATRA NEWS: सीट फार्मूले को लेकर पटना में बुधवार की शाम एनडीए की बड़ी बैठक होने वाली है. बैठक में जेडीयू की तरफ से ललन सिंह, जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और घटक दल के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बैठक में सीट फार्मूला पर अंतिम मुहर लगाने की कोशिश होगी.
बता दें कि आज दिल्ली में भी बड़ी बैठक होगी जहां एनडीए चिराग पासवान को मनाने की कोशिश करेगी.बता दें कि चिराग पासवान चुनाव में ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं.
वहीं दिल्ली की बैठक के बाद पटना में एनडीए बड़ी बैठक करेगी और सीट फार्मूले पर अतिम मुहर लेगगी.









