चतरा में खबर का बड़ा असर!, डॉक्टर गायब, नर्स की सुई से मरीज की मौत के बाद सेफ जोन अस्पताल पर जड़ा ताला
चतरा जिले के इटखोरी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां Naxatra Samachar में खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।


Chatra: चतरा जिले के इटखोरी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां Naxatra Samachar में खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत के बाद 'मौत की दुकान' बन चुके 'सेफ जोन अस्पताल' को आखिरकार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सील कर दिया है।
डॉक्टर गायब था, नर्स की सुई से तड़प-तड़पकर हुई मरीज की मौत
यह पूरा मामला सोमवार रात का है। 50 साल के अशोक राम नाम के मरीज दर्द से तड़प रहे थे, लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। डॉक्टर की गैरमौजूदगी में वहां तैनात नर्स ने मरीज को एक रहस्यमयी सुई (इजेक्शन) लगा दी। सुई लगते ही मरीज की हालत और बिगड़ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था।
बिचौलियों का खेल फेल, प्रशासन ने अस्पताल पर जड़ा ताला
मरीज की मौत के बाद बिचौलियों ने मामले को दबाने और रफा-दफा करने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन खबर के मीडिया में आने और मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। चतरा के एसडीओ (SDO) और सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा के सख्त आदेश पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया।
डॉक्टर और नर्स समेत 4 गिरफ्तार, अवैध अस्पतालों को सख्त चेतावनी
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी डॉ. कुद्दुस और नर्स समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने सख्त चेतावनी दी है कि जिले में जितने भी अवैध अस्पताल चल रहे हैं या जो मरीजों के इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अंधा मोड़ और गहरा गड्ढा!, गोड्डा ललमटिया सदर बाजार में मौत को दावत दे रही सड़क, ECL के टेंडर के बाद भी काम ठप

लातेहार में अपराधियों ने मगध कोलियरी में ऑपरेटर को मारी गोली, अमन साहू गैंग का छोड़ा पर्चा







