CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, Rahul Singh का हुया तबादला
OSM प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के बीच प्रशांत सीताराम लोखण्डे बने नये अध्यक्ष।


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अध्यक्ष पद पर बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने राहुल सिंह का स्थान लिया है, जिन्हें CBSE से हटाकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में हो रही गड़बड़ियों को लेकर काफी विवाद सामने आयें है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक सदस्यीय जांच समिति का गठन भी किया है। यह विवाद कक्षा 12 की ऐन्सर शीट के डिजिटल चेकिंग से संबंधित समस्याओं के बाद सामने आया था।
प्रशांत सीताराम लोखण्डे इससे पहले गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। मार्च 2026 में उनकी पदोनती के बाद उन्हे अतिरिक्त सचिव का पद दिया गया था। प्रशांत वर्ष 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BE और NITIE मुंबई से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है।
सचिव पद में बदलाव : हिमांशु गुप्ता को हटाकर उनकी जगह वरुण भारद्वाज को CBSE का नया सचिव नियुक्त किया गया है। वरुण इससे पहले सिक्षा मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्य कर रहे थे। हिमांशु गुप्ता को उनके मूल कैडर, गृह मंत्रालय, में समय से पहले ही वापस भेज दिया गया है। उनका का कार्यकाल लगभग 1 वर्ष और 5 महीने पहले ही समाप्त कर दिया गया। सरकारी आदेशानुसार, गुप्ता पर विस्तारित कूलिंग-ऑफ अवधि लागू रहेगी, जिसके चलते वे 12 दिसंबर 2030 से पहले केंद्र सरकार में किसी नई प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त नहीं किए जा सकेंगे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









