सावधान ! राजधानी Ranchi के इन इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी ठप
रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत रख-रखाव कि किए जा रहे कार्यों की वजह से राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

Ranchi News: राजधानी रांची सहित आसपास के कई इलाकों में आज, गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. बता दें, यह व्यवधान रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत रख-रखाव के लिए किए जा रहे कार्यों की वजह से होगा.
बिजली विभाग ने लोगों सहयोग की अपील करते हुए पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी है. सूचना के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य और केबल बिछाने को लेकर एक निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
इन इलाकों में ठप रहेगी बिजली
यह कार्य विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लालपुर और तुपुदाना अंतर्गत किया जाएगा. अवर प्रमंडल लालपुर के अंतर्गत RDSS योजना के तहत पीस रोड, सिपारा गर्ल्स हॉस्टल के सामने और आसपास के क्षेत्रों में एलटी केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा. इस वजह से आज सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
मेंटेनेंस कार्यों को लेकर कांटाटोली, खादगढ़ा, भुईयां टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी, गढ़ाटोली समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इन इलाकों में दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
इसके अलावा अवर प्रमंडल तुपुदाना क्षेत्र के पटेल नगर में भी RDSS योजना के तहत एलटी लाइन के नंगे तारों को बदलकर केबल लगाने का कार्य किया जाएगा. इसे लेकर इस क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में धुर्वा विद्युत सबस्टेशन के गेट पर मिला PLFI लिखा पत्र, इलाके में दहशत का माहौल

सरायकेला में युवक ने एक महिला के साथ की जमकर मारपीट, Video वायरल






