NAXATRA NEWS- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निजी आवास के घेराव से पहले आंदोलनकारी सहायक अध्यापकों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Bihar Election 2025- राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आवास घेरने का प्रयास कर रहे सहायक अध्यापक शिक्षक संघ के कई सदस्यों को गिरिडीह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार सदर एसडीएम के नेतृत्व में एसडीपीओ जीतवाहन, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और पुलिस के जवानों ने करीब 30 की संख्या में सहायक अध्यापकों को हिरासत में लिया है.
बता दें कि सभी आंदोलनकारी अलग-अलग स्थानों से मंत्री के गिरिडीह के इंडस्ट्री एरिया के भोरणडीहा स्थित निजी आवास का घेराव की तैयारी में थे. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर प्रदर्शन से पहले ही इन सभी को हिरासत में ले लिया है.









