Giridih (Jharkhand): गिरिडीह में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक कंटेनर ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को भी जबरदस्त टक्कर मारी. बता दें, यह हादसा बगोदर थाना इलाके के बैको मोड़ के पास का है. जहां हादसे के बाद नेशनल हाईवे में करीब 10 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई.
वहीं इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम को जैसे-तैसे हटाने का प्रयास में जुटी. जिसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका. जानकारी के अनुसार, बैको मोड़-डुमरी रोड से एक कंटेनर तेज रफ्तार से गुजर रही थी. तभी अचानक यह हादसा हुआ.
लोगों के मुताबिक, कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया था. जिसके कारण कंटेनर की रफ्तार काफी तेज थी. चालक गाड़ी को रोकने का प्रयास करता रहा लेकिन वह नाकाम रहा. और इस दौरान कंटेनर कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए बैके में खड़े एक ट्रक से जबरदस्त तरीके से जा भिड़ी. और इसके बाद रुक गई.
हादसे में कंटेनर चालक केबिन में ही फंसा रह गया. जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला. इस सड़क हादसे के बाद बगोदर-वाया- बरही वाया औरंगाबाद रोड़ बाधित हुआ. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटाया जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ अशोक यादव









