गुमला में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गुमला में चैनपुर थाना इलाके स्थित सुगासराव गांव के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान अलबिनुस लकड़ा के रुप में हुई है, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Gumla / Jharkhand (Report By- Dipak Bhaskar): गुमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सुगासराव गांव निवासी अलबिनुस लकड़ा (32 वर्ष) के रुप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती देर शाम का है बताया जा रहा है कि अलबिनुस किसी काम से गुमला आए हुए थे और बीती देर शाम वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी परहा टोली के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक अनियंत्रित पीछे से जोरदार टक्कर गई. टक्कर इतनी तेज थी कि अलबिनुस की मौके पर ही मौत हो गई.
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे घटनास्थल से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अलबिनुस खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है. वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







