Ranchi News: राज्य के अलग-अलग जिलों में उत्पात मचाने के बाद अब जंगली हाथी राजधानी रांची पहुंच गया है. दरअसल, आज, शुक्रवार (27 फरवरी 2026) की सुबह अचानक अपने झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी हटिया की सड़कों पर घूमता नजर आया. हाथी के शहर में आने की खबर के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. बता दें, यह मामला राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके का है. जानकारी के अनुसार, हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज के आसापास लोगों ने एक जंगली हाथी को घूमते हुए देखा.
अचानक बीच सड़क पर देख लोगों के उड़े होश
दरअसल, शुक्रवार की अहले सुबह जब लोगों ने सड़क के बीचों-बीच हाथी को टहलते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए. हाथी को देखते ही कुछ देर तो सड़कों पर रफ्तार भी थम गई. कुछ लोग दूर से उसका वीडियो बना ने में जुट गए, मगर कुछ लोग डर से कांपते हुए हाथी से छिपने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए. लोगों का कहना है कि हाथी अपने झुंड से बिछड़कर भटकते हुए शहर आ गया है. 
खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल
हालांकि कुछ लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी. जिसके बाद कुछ ही देर में मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और इस बीच टीम ने हाथी को सुरक्षित जंगल की तरफ खदेड़ने की कोशिश की. अधिकारियों का कहना है कि हमारा प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति विशेष को बिना के क्षति पहुंचाये हाथी सुरक्षित अपने क्षेत्र में लौट जाए. इधर, शहर में हाथी के आने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने दहशत का माहौल है स्थानीय लोगो ने तुरंत आनन-फानन में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली.








