गुमला में काली मंदिर के पास पिछले 3 दिनों से दिख रहा सांप का जोड़ा, लोगों की उमड़ रही भीड़
गुमला में पिछले तीन दिनों से एक मंदिर के पास एक अनोखा दृश्य देखने को मिल रहा है जिसे देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो रही है.

Gumla/ Jharkhand (Report By- Dipak Bhaskar): छेड़ मिलन के गीत रे मितवा...ये गाना तो आपने जरूर सुना होगा. यह बॉलीवुड फिल्म 'शेषनाग' का गाना है. जी हां...दरअसल, हम आपको ये गाना इसलिए याद दिला रहे हैं क्योंकि कुछ ऐसा ही दृश्य गुमला जिले स्थित एक काली मंदिर के पास देखने को मिला है.. जहां पिछले कुछ दिनों से एक सांप का जोड़ा एक दूसरे से अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं इस दृश्य को देखने के बाद हर कोई अचंभे में हैं. और इसे देखने को लिए लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं.
बता दें, यह पूरा मामला गुमला शहर से सटे लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास का है. जहां सांप का एक जोड़ा पिछले 3 दिनों से एक दूसरे से लपेटे और अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं. जो लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि सांप का यह जोड़ा दोपहर के बाद खेतों में दिखाई देता है जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक सांप 'नाग' है जबकि दूसरा 'धमना' सांप है दोनों पिछले तीन दिनों से लगातार एक ही इलाके में एक-दूसरे से खेलते हुए दिख रहे हैं. वहीं इस सांप के जोड़े का मनोरम दृश्य देखने के लिए लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है. प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं और उनकी हरकतों को अपने मोबाइल और कैमरे में कैद कर रहे हैं.
कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि ऐसी स्थिति में जब सांप के इस जोड़े पर ऊपर कोई कपड़े ढक दें और इसमें वह सफल हो जाता है तो उसकी जो भी मनोकामनाएं होती है वह पूरी हो जाती है लेकिन डर की वजह से कोई भी व्यक्ति उनके नजदीक जाने की हिम्मन नहीं जुटा पा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबनी में JDU नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में







