गिरिडीह के बगोदर में 3 दुकानों में लगी भीषण आग, सभी दुकानें जलकर खाक
गिरिडीह में शनिवार सुबह अचानक तीन फुटपाथ दुकानों में भीषण आग लग गई. जिससे तीनों दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है.

Giridih / Jharkhand: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास 3 फुटपाथ दुकानों में आज, शनिवार (16 मई) की अहले सुबह अचानक भीषण आग गई. जिससे दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है.
जिन दुकानों में आग लगी उनमें खैनी, फल और सब्जी की दुकानें शामिल हैं. इन दुकानों में आग किस वजह से लगी है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. हालांकि इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की खबर है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को जैसे ही दुकानों में आग लगने की खबर मिली, वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि सभी दुकानें कुछ ही पल में जलकर स्वाहा हो गया.
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर बगोदर थाना पुलिस भी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की. लेकिन तबतक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था. फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है और दुकानों में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









