Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में सनातन हिन्दू सम्मलेन का भव्य आयोजन हुआ. इसका आयोजन शहर के शिशु निकेतन स्कूल में किया गया था. इस भव्य सनातन सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस के बिहार झारखंड क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल ठाकुर और गिरिडीह प्रमुख विजय जैन ने दीप प्रज्वलित कर की. इस दौरान देवी मां दुर्गा की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई.

आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां भी शामिल हुईं. युवतियों द्वारा भजन और कई नृत्य आदि भी पेश किए गए. सम्मेलन के दौरान झरियागादी की युवतियों तलवार व लाठी से प्रदर्शन किया गया. जिसका नेतृत्व भाजपा नेतृ संजू देवी कर रही थी. उनके द्वारा कई जोखिम भरे खेलों का भी प्रदर्शन किया गया.
नवरात्रि के बीच हुए इस सम्मेलन में दो बच्चियों ने मां दुर्गा पर आधारित दो भजनों पर मनमोहक नृत्य पेश किया.

मौके पर मौजूद आरएसएस के क्षेत्र प्रमुखों ने अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि देश और सनातन की मजबूती एक दूसरे के हमेशा पर्याय रहे हैं. सम्मेलन में मुकेश रंजन सिंह समेत कई हिंदू संगठन के युवा कार्यकर्ता भी मौजूद थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू









