लग्जरी कारों में उड़ीसा से बिहार जा रहा था 82 KG गांजा, गुमला पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा
गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में एंटी-क्राइम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 82 किलो गांजा, 80 हजार रुपये नकद और दो कारें जब्त कर बिहार के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार में खपाने की योजना बना रहे थे।

Gumla/Jharkhand: गुमला जिले में पुलिस की एंटी-क्राइम वाहन चेकिंग को बड़ी कामयाबी मिली है। पालकोट पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 82 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 80,000 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो चार पहिया वाहन (एक Scorpio और एक i10 कार) भी जब्त किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर
प्रभारी थाना प्रभारी बिश्वजीत चेतन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पालकोट-सिमडेगा रोड पर बंगरु नदी पुल के पास पुलिस की टीम सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो और एक i10 कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस की टीम को चेकिंग करता देख दोनों कारों में सवार पांचों लोग बुरी तरह घबरा गए। उनकी संदिग्ध हरकतों और हाव-भाव को देखकर पुलिस का शक गहरा गया।
कार की तलाशी में खुला उड़ीसा-बिहार का राज
शक के आधार पर पुलिस ने जब दोनों गाड़ियों की गहन तलाशी ली, तो i10 कार के अंदर से भारी मात्रा में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 82 किलो निकला। कड़ी पूछताछ में तस्करों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे उड़ीसा से अवैध गांजा खरीदकर बिहार ले जा रहे थे, जहां इसे खपाने की योजना थी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







