हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट की छत में छिपाए गए 40 कैन बीयर बरामद
साहिबगंज के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर RPF ने हावड़ा-गया एक्सप्रेस की जांच के दौरान स्लीपर कोच के टॉयलेट की छत में छिपाकर रखे गए 40 बडवाइज़र मैग्नम बीयर कैन बरामद किए। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में कोई तस्कर मौके पर नहीं मिला, जबकि जब्त शराब को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया।

Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा-गया एक्सप्रेस से अवैध रूप से ले जाई जा रही 40 बीयर कैन बरामद की हैं। तस्करों ने जांच से बचने के लिए बीयर कैनों को स्लीपर कोच के शौचालय की छत के ऊपर बने गुप्त स्थान में छिपा रखा था, लेकिन आरपीएफ की सतर्कता के आगे उनकी यह चाल नहीं चल सकी।
गुप्त सूचना पर चला विशेष अभियान
आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुरेश पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और रमेश यादव की टीम ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान शुरू किया।
टॉयलेट की छत में बना रखा था गुप्त ठिकाना
ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस के बरहरवा पहुंचने पर साहिबगंज से ट्रेन एस्कॉर्ट कर रहे RPF जवानों के साथ संयुक्त रूप से स्लीपर कोच एस-2 और एस-3 की गहन तलाशी ली गई।
जांच के दौरान S-3 कोच के शौचालय की छत पर लगे प्लाईवुड पैनल पर संदेह हुआ। जब उसे स्क्रूड्राइवर की मदद से खोला गया तो अंदर बने गुप्त स्थान से 500 मिलीलीटर के 40 बडवाइज़र मैग्नम बीयर कैन बरामद हुए।
मौके पर नहीं मिला कोई तस्कर
कार्रवाई के दौरान कोई भी व्यक्ति बरामद बीयर पर दावा करने या उसे ले जाते हुए नहीं मिला। इसके बाद तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर सभी बीयर कैनों को उतारकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्ती सूची (सीजर मेमो) तैयार की गई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









