Jharkhand (Giridih): राज्य पुलिस मुख्यालय से गिरिडीह पुलिस को मिले 32 नई गाड़ियों को शुक्रवार को सौंप दिया गया. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार और सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत ने सारे 32 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 32 नए वाहनों से अब जिले के विधि व्यवस्था को सामान्य रखने में पुलिस को पूरा सहयोग मिलेगा. मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि क्विक रिस्पांस के वादे किए जाते थे, निश्चित तौर पर इन गाड़ियों से देखने को मिलेगा, जब यही गाड़ियां विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निकलेंगी.
त्योहारों के मद्देनजर निकाला गया फ्लैग मार्च
वहीं गाड़ियों को रवाना करने के बाद जिला पुलिस बल, अर्धसैनिक बलों के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया. फ्लैग मार्च में एएसपी सुरजीत कुमार, डीएसपी नीरज सिंह, कौसर अली, एसडीपीओ जितवाहन, मंटू कुमार, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए.
फ्लैग मार्च में आगे 32 नई गाड़ियां हूटर बजाते हुए चल रही थीं, तो पीछे जिले के अधिकारियों का पूरा काफिला था.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू









