गिरिडीह के तिसरी में वज्रपात से 13 मवेशियों की मौत, किसानों कर रहे मुआवजे की मांग
गिरिडीह के तिसरी प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आने से 13 मवेशियों की मौत हो गई. घटना से प्रभावित आदिवासी किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

Giridih, Jharkhand : गिरिडीह के तिसरी प्रखंड के केंदुआ गांव में शुक्रवार को आसमानी बिजली ने भारी तबाही मचाई. तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से पांच आदिवासी किसानों के कुल 13 मवेशियों की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, सभी मवेशी जंगल की ओर चरने गए थे. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए सभी मवेशी एक बांस के पेड़ के पास खड़े हो गए. तभी वहां वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से सभी मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मृत मवेशियों में बाबूलाल मरांडी के तीन, महेश सोरेन के चार, छोटका मुर्मू के चार, जबकि सुखु मुर्मू और छोटकी टुडू के एक-एक मवेशी शामिल हैं.
घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय मुखिया को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर मुखिया जानकी यादव घटनास्थल पर पहुंचे. इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गरीब किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
पीड़ित किसानों और स्थानीय मुखिया ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लगभग 1100 पेटी अवैध शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह : नाबालिग से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की हत्या, छह दोषियों को उम्रकैद







