लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लगभग 1100 पेटी अवैध शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने दो वाहनों को जब्त करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार करने में सफतला मिली है.बरामद शराब की मात्रा लगभग 1100 पेटी बताई जा रही है.

Latehar, Jharkhand: लातेहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है. लातेहार पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आलोक में एसडीपीओ संदीप गुप्ता के नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें पुलिस ने दो वाहनों को जब्त करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार करने में सफतला मिली है.बरामद शराब की मात्रा लगभग 1100 पेटी बताई जा रही है.
प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा क्षेत्र के एनएच के रास्ते रांची से होते हुए चंदवा पलामू होकर बिहार अवैध शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है. सूचना के आधार पर चंदवा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान वाहन संख्या OD23H-7878 एवं JH01GA-4979 और उनके पीछे 12 चक्का ट्रक रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.
पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में चंदवा, हेरहंज, गिरिडीह और बिहार के रहने वाले लोग शामिल हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
बरामद सामान
- लगभग 1100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
- स्कॉर्पियो वाहन संख्या OD23H-7878
- क्रेटा वाहन संख्या JH01GA-4979
- Royal Challenge Whisky
- All Seasons Golden Collection Reserve Whisky
- McDowell’s Whisky
- शराब से भरे कई कार्टन एवं प्लास्टिक बोतलें
- संदिग्ध पदार्थ से भरे प्लास्टिक बोरे
एसडीपीओ ने बताया कि शराब की यह खेप अवैध रूप से दूसरे जिलों में सप्लाई की जानी थी. मामले में उत्पाद अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पु.अ.नि. राकेश कुमार महतो, संतदेव कुमार, अजीत कुमार, स.अ.नि राजू कुमार दास, चंदवा थाना सशस्त्र बल एवं जैप-209 सिकनी पिकेट बल शामिल थे.
(लातेहार से मनीष की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह : नाबालिग से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की हत्या, छह दोषियों को उम्रकैद

रांची नगर निगम के बारिश की तैयारियों की खुली पोल, फंड की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे अधिकारी







