
बगहा: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी स्कूल वैन, 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल, बच्चों को तड़पता छोड़ चालक फरार
रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव के समीप एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 स्कूली बच्चे और एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
















