गिरिडीह के बगोदर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह के घाघरा जंगल में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला है जिससे इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
@archugul
Professional journalist at Naxatra News, delivering factual and timely news coverage.
गिरिडीह के घाघरा जंगल में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला है जिससे इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

सुपौल में अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है. युवक अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गया था जहां उसकी अपराधियों ने हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

हेमंत सोरेन के आज से दो दिनों के कार्यक्रम के परमिशन को रद्द कर दिया गया है. इस बीच वे दो दिनो तक कोई भी चुनावी जनसभा नहीं कर सकेंगे. सूत्रों का कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा खासकर हेमंत सोरेन का कार्यक्रम प्रभावित हो इसे लेकर कोशिशें जोरों से की जा रही हैं.

गुमला में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी है जिसमें 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.

सिमडेगा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 9 पीएलएफआई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसके अलावे आज, 29 मार्च 2026 को मामले संलिप्त 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति के घर में छापेमारी की और इस दौरान उसके घर से चोरी की एक LED TV (SAMSUNG कम्पनी) बरामद किया. बता दें, यह पूरा मामला ठेठाईटांगर थाना क्षेत्र के मातरामेटा का है.

भागलपुर के महेश्वरी पंचायत के मोतीचक NM ईट भट्ठा के पास एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चिंतामणि पोखर पर 14 लाख 57 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ी घाट का विधिवत उद्घाटन किया. जिसके बाद उन्होंने खैरा मैदान में ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ ...

मोतिहारी में गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग शाम होते ही अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं और अपनी बारी सुरक्षित करने के लिए सिलेंडरों को जंजीरों और तालों से बांध देते हैं.

झारखंड के सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय, जहां कक्षा 1 से कक्षा 8 तक शिक्षण कार्य संचालित है, उन्हें झारखंड निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली, 2011 (संशोधित 2019 एवं 2025) के प्रावधानों के अनुरूप अनिवार्य रूप से मान्यता प्राप्त करना है.

नक्सलियों के पास अब कुछ ही दिन बचे हैं. उनके पास अब केवल एक ही रास्ता बचा है आत्मसमर्पण कर अपने जीवन की रक्षा करना. केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सली मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है.

गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते हुए घर से बाहर निकले. इस दौरान उन्होंने देखा कि बच्ची घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है. जिसे देखकर उनमें चीख-पुकार मच गई.