देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ भारी इजाफा, ईंधन के दाम भी बढ़े...अब और महंगा होगा सबकुछ
देशभर में अब पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. आइए जानिए अब एक लीटर पेट्रोल और डीजल कितने रुपए में मिलेगा.

Petrol-Diesel Price Hike News: आखिरकर लोगों को जिस बात का डर था वहीं हुआ...देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में भारी इजाफा हुआ है पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पेट्रोलियम कंपनियों ने 3-3 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है इसके साथ ही अब पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपए जबकि डीजल की कीमत 92.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग और वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बीच क्रूड ऑयल (Crude Oil) या कच्चा तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था जिसके कारण भारत की सभी सरकारी कंपनियों को प्रत्येक दिन 1 हजार करोड़ यानी कि महीने में 30 हजार करोड़ रुएप का नुकसान हो रहा था. बता दें, जो कच्चा तेल कुछ समय पहले तक 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, अब वो करीब 26 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल आना, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी होना बताया जा रहा है.
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में ईंधन आपूर्ति में किल्लत की स्थिति बनी हुई हैं, जिसका असर सीधा कीमतों पर दिख रहा है. आपको बता दें, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बीते 28 फरवरी 2026 को युद्ध शुरू हुए है लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार ने लंबे समय तक के लिए पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी, मगर अब कंपनियों को हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए सरकार ने आखिरकार दाम बढ़ाने का निर्णय ले ही लिया.
पीएम मोदी ने की थी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले बीते रविवार यानी 10 मई को संकट को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधनों का सोच-समझकर और जरूरत के हिसाब से उपयोग करने, सोने की खरीदारी करने और विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे कई उपायों को बताते हुए जनता से अपील की थी. आपको बता दें, भारतीय रुपए में इस समय भारी गिरावट आई है और वर्तमान में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के नीचे आ गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: देवास के पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, सड़क पर बिखरे मिले शरीर के टुकड़े, 15 लोगों के मौत की खबर

केन्द्र सरकार का बड़ा ऐलान, दुनिया में चीनी के निर्यात पर लगाई रोक







