अखिलेश यादव के बयान पर योगी की चुनौती, कहा- कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर करें बात
आरोप लगाया कि उनकी पिछली सरकारों में थानों और जेलों में जन्माष्टमी के आयोजनों तथा कांवड़ यात्राओं पर पाबंदियां लगाई गई थीं. उन्होंने कहा "मैं अखिलेश यादव का बयान पढ़ रहा था, जिसमें उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात कही है".

Hathras, UP : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बात करनी है तो मथुरा पर बात कीजिए, कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बात कीजिए. सीएम योगी ने अखिलेश यादव से पूछा कि क्या वह राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के अभियान का भी समर्थन करेंगे?
मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी पिछली सरकारों में थानों और जेलों में जन्माष्टमी के आयोजनों तथा कांवड़ यात्राओं पर पाबंदियां लगाई गई थीं. उन्होंने कहा "मैं अखिलेश यादव का बयान पढ़ रहा था, जिसमें उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात कही है". इसपर सीएम ने कहा कि ये क्या धार्मिक नगरी बनाने की बात करते हैं जबकि समाजवादी पार्टी की ही पिछली सरकारों ने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थी.
जन्माष्टमी का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की ही पार्टी ने कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजनों पर रोक लगा दी थी. ऐसे में उनके द्वारा धार्मिक नगरी बनाने की बात कहना शोभा नहीं देती.
उन्होंने कहा कि 2010 से पहले की यहां स्थिति दंगाइयों से भरी रहती थी. महीनों कर्फ्यू लगे रहते थे, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता था, इसे भाजपा सरकार ने बदला है. उन्होंने इस जनसभा के दौरान 548 करोड़ की 142 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें स्थानीय उद्योगों और एमएसएमई (MSME) सेक्टर को मजबूत करने के लिए सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है. इसके तहत हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग के विकास, ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पेयजल परियोजनाओं और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों के सुधार से जुड़े काम शामिल हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने सौंपा इस्तीफा

UP को टेक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की ओर बड़ा कदम, CM योगी ने शुरू कराईं दो मेगा परियोजनाएं







