Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: नवरात्रि और शरद पूर्णिमा के बाद अब सुहागिनों का पर्व 'करवा चौथ' आ रहा है. यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस बार यह तिथि 9 अक्तूबर 2025 को शुरू हो रही है. लेकिन करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है. महिलाएं लाल जोड़े में सज-धजकर पूजा करती है और शाम को करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं और इसके बाद वे चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और पति के हाथों से पानी पीकर अपना निर्जला व्रत पारण (तोड़ती) करती हैं.
पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ व्रत का पर्व 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुरू होगी और जिसका समापन 10 अक्टूबर 2025 की शाम 7:38 बजे होगा. द्रिक पंचांग के मुताबिक इस बार करवा चौथ को बेहद खास माना जा रहा है वो इसलिए क्योंकि करवा चौथ के एक दिन पहले ही (9 अक्तूबर) को शुक्र कन्या में प्रवेश करने वाला है. जो सौंदर्य, प्रेम, कला, धन और वैभव का कारक माना जाता है. पंचांग के अनुसार, जब शुक्र गोचर होता है तो यह रिश्तों के साथ आर्थिक स्थिति, और सुख-सुविधाओं पर काफी गहरा असर डालता है हालांकि इस बार कई राशियों के लिए शुक्र गोचर शुभ फल लेकर आ रहा है.
इन राशियों को मिलेगा शुभ फल
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अति शुभ रहने वाला है. इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. फंसी या अटकी हुई योजनाएं फिर से तेजी पकड़ेंगी. आपसी संबंधों में मिठास बढ़ेगी, प्रेम जीवन में नया उत्साह का आगमन होगा. व्यवसाय के क्षेत्र में अचानक मुनाफा हो सकता है. और कोई आपका पुराना उधार का पैसा लौट सकता है.
कुंभ राशि- शुक्र का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा होगा. करियर में तरक्की के नए मार्ग खोलेंगे. नई नौकरी या बिजनेस की जो लोग शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे अच्छा समय है. उनके लिए धन लाभ की प्राप्ति और आय में बढ़ोत्तरी के संकेत बन रहे हैं.
सिंह राशि- यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आने वाला है. आपकी मेहनत भी रंग लाएगी. आपके कई अधूरे कार्य पूरे होंगे. इनकम के नए स्रोत खुलेंगे. पुराना आपका उधार भी वापस मिलेगा. पारिवारिक जीवन में शांति और प्रेम का माहौल रहेगा. अस्वस्थ है तो सेहत में सुधार होने की संभावना है. आप अपने आप पर अधिक ध्यान देने लगेंगे. निवेश या नए काम की योजना जो लोग बना रहे हैं, उनके लिए वक्त काफी अच्छा है.








