MP: 2 नकली किन्नरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, असली किन्नरों ने उतरवाये कपड़े...चप्पलों से की जमकर धुनाई
एमपी के राजगढ़ जिले में नकली किन्नर बनकर गांव में घूम-घूमकर वसूली करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने इसकी खबर असली किन्नरों को भी दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने दोनों युवक की चप्पलों से खातिरदारी की.

Rajgarh / Madhya Pradeshh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश में नकली किन्नर बनकर घर-घर जाकर लोगों से वसूली करने वाले दो युवकों की असली किन्नरों ने चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. यह पूरा मामला राजगढ़ जिले के सारंगपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक गांव में घूम-घूमकर लोगों से वसूली कर रहे थे और वे कुछ लोगों को परेशान भी कर रहे थे. लेकिन इस दौरान ग्रामीणों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ. जिसके बाद उन्होंने दोनों को पकड़ लिया.
पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए नकली किन्नर
शंका के आधार पर ग्रामीणों ने पहले दोनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन उनके द्वारा जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद मामले की पुष्टि के लिए ग्रामीणों ने पचोर से असली किन्नरों को बुलाया. इस दौरान मौके पर पहुंचे किन्नरों ने पहचान कर स्पष्ट किया कि दोनों नकली किन्नर हैं और किन्नर समाज से उनका कोई संबंध नहीं है.
उतरवा दिए कपड़े, 2 घंटे तक चलता रहा हंगामा
जब उसके नकली किन्नर होने की पुष्टि हुई तो बाद में असली किन्नरों ने भी दोनों युवकों को चप्पलों से जमकर पिटाई की और उनके कपड़े भी उतरवा दिए. मौके पर असली किन्नरों ने दोनों युवक को कड़ी फटकार लगाई. यह हंगामा करीब दो घंटे तक चलता रहा. और दोनों नकली किन्नर हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे. लेकिन असली किन्नर उनकी पिटाई करते रहे.
असली किन्नरों ने लोगों से की अपील, कहा- इस तरह...
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. किन्नरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और उसमें अपना संपर्क नंबर साझा करते हुए लोगों से अपील की कि यदि इस तरह के नकली किन्नर कहीं भी दिखाई दें, तो तुरंत सूचना दें. पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों नकली किन्नरों ने बताया कि वे जीरापुर की इंदर कॉलोनी में किराए के मकान लेकर रहते हैं.
असली किन्नरों ने दोनों युवकों को दी चेतावनी
अंत में दोनों युवकों से कान पकड़कर और किन्नरों के पैर छूकर माफी मांगी और शपथ ली कि भविष्य में वे कभी भी इस प्रकार का कृत्य नहीं करेंगे. किन्नरों ने चेतावनी दी और कहा कि दोबारा अगर, इस तरह की हरकत करते हुए पाए गए तो उन्हें सीधे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लापता आखिरी शव मिला: जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत, आज कामराज और उसके भतीजे का मिला शव

मध्यप्रदेश में लाइसेंसी शराब ठेकेदार से मारपीट ! सोशल मीडिया में VIDEO वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल







