सपा कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने बरती सख्ती, हिरासत में लिए गए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी
सपा के कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर हिरासत में ले लिया गया. प्रदर्शनकारी SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

Lucknow, UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. शुक्रवार को यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश विधानसभा (विधान भवन) के पास बापू भवन के निकट आयोजित किया गया. सपा कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे. जिसपर- "चुनाव आयोग बना बीजेपी आयोग", "लोकतंत्र बना लूटतंत्र", "लोकतंत्र पे लाल स्याही" जैसे नारे लिखे हुए थे.
प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. साथ ही जानकारी के अनुसार हिरसत में लिए गए कार्यकर्ताओं को इको गार्डन भेज दिया गया है. सपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा के निकट जाने से रोका गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद अफरा-तफरी मच गई.
सपा का चुनाव आयोग पर आरोप
आरोप है कि चुनाव आयोग ने 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के तहत यूपी में 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए हैं, जिससे सपा नाराज है. सपा कार्यकर्ता “लोकतंत्र निशाने पर” और “चुनाव आयोग मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे थे. भारी पुलिस बल द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की के कारण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के कपड़े फटने की खबरें भी आ रही हैं.
लोकतंत्र खत्म करने की साजिश!
सपाइयों का आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली की तरह काम कर रहा है. वहीं इस तरह की एसआईआर जैसी प्रक्रियाओं के जरिए लोकतंत्र खत्म करने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं. 2026 के विधानसभा सत्रों के दौरान भी समाजवादी पर्टी ने SIR प्रक्रिया के विरुद्ध प्रदर्शन किए थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सपा ने छोड़ा चुनाव प्रबंधन कंपनी I-PAC का साथ, अखिलेश बोले- "BJP ने की बंगाल में UP जैसी वोट डकैती"

कन्नौज: मांग में सिंदूर, पैरों में पायल... चौदह साल की मदरसे की छात्रा 3 दिन बाद की गई बरामद







