गिरिडीह में कुएं में गिरने से दो छात्रा की मौत
दोनों छात्रा की पहचान जहिदा प्रवीण और गुलफसा प्रवीण के रुप में हुई है. जो चिरूआ उत्कृमित हाई स्कूल के आठवीं कक्षा की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि दोनों छात्रा स्कूल गई थी लेकिन वो स्कूल खत्म होने के बाद घर वापस नहीं लौटी.
Sep 18, 2025, 07:00 PM IST• Updated: Sep 18, 2025
0 Comments
4 Mins Read

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह में एक दर्दनाक घटना हुई है जिसमें दो स्कूली छात्रा की मौत हो गई है. घटना जिले के सरिया थाना इलाके के चिरूआ स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल की है. जहां एक कुएं में डूबने से दोनों छात्रा की मौत हो गई.
मृतक दोनों छात्रा की पहचान जहिदा प्रवीण और गुलफसा प्रवीण के रुप में हुई है. जो चिरूआ उत्कृमित हाई स्कूल के आठवीं कक्षा की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि दोनों छात्रा स्कूल गई थी लेकिन वो स्कूल खत्म होने के बाद घर वापस नहीं लौटी. इस पर दोनों छात्रा के परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. दोनों छात्रा के पिता तुफेल अहमद और मुख़्तार अंसारी उन्हें खोजने निकले थे तभी उन्हें कुएं के पास दुपट्टा दिखा. इसपर उन्हें संदेह हुआ.
इसके बाद स्थानीय लोगों ने कुएं में झागर डालकर तलाशी शुरू की. क्योंकि कुएं में पानी लबालब भरा हुआ था. वहीं झागर डालने पर दोनों छात्रा का शव ऊपर पानी में आ गया. जिसके बाद लोगों ने दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला. हालांकि इस घटना से पहले किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि दो छात्रा कुएं में गिरी है.
Loading Ad...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लातेहार में AJSU का प्रदर्शन, NH-39 किया जाम
Aug 11, 2026, 08:20 PM IST

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
Aug 11, 2026, 08:06 PM IST

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...
Aug 11, 2026, 07:47 PM IST






