MP में ऑटो के ऊपर पलटा ट्रक, दबकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पिता ने दी थी हत्या की धमकी !
मध्यप्रदेश में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ऑटो के ऊपर पलट गया, जिससे उसमें सवार करीब 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Shivpuri (Madhya Pradesh): मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह पूरा हादसा जिले के सिरसोड थाना इलाके के ग्राम टोंगरा के पास हुआ है. जहां तेज रफ्तार एक ट्रक अचानक एक ऑटो के ऊपर पलट गया.
हादसे में ऑटो में बैठे 4 लोग ट्रक के नीचे दब गए जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शाक्य फिजिकल निवासी विजेंद्र नामक व्यक्ति ने अपने पड़ोस की रहने वाली युवती से शादी की थी और वह अपने परिजनों के साथ अपने गांव राजगढ़ के लिए निकला था. तभी अचानक यह हादसा हुआ. जिसकी चपेट में वे आ गए. 
हादसे में विजेंद्र, उसकी नई दुल्हन, भाई और उसकी मां की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, विजेंद्र की शादी की रस्में शुक्रवार रात को ही अदा की गई थी. और सुबह के वक्त विजेंद्र अपने परिजनों के साथ अपने गांव के लिए निकला था. वहीं, विजेंद्र की ससुराल वालों का आरोप है कि विजेंद्र की शादी से उसके ससुर को आपत्ति थी और उसने धमकी दी थी कि वह विजेंद्र और उसके परिजनों की हत्या करा देगा.
रिपोर्ट- अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी

रीवा में बुलडोजर कार्रवाई की डर से युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने जारी किया है नोटिस







