पलामू प्रमंडल में आयुक्त सचिव का प्रभार हस्तांतरण, रोहित सिन्हा ने संभाली जिम्मेदारी
पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव श्री विजय वर्मा ने अपना प्रभार नवपदस्थापित सचिव श्री रोहित सिन्हा को सौंप दिया।

Medininagar पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने अपना प्रभार रोहित सिन्हा को सौंप दिया। इस दौरान आयुक्त ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।
पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में सोमवार को प्रभार हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने अपना पदभार नवपदस्थापित सचिव रोहित सिन्हा को विधिवत सौंपा।
इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने नवपदस्थापित सचिव को विभागीय दायित्वों का पारदर्शिता और दक्षता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। वहीं अधिकारियों ने विजय वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा रोहित सिन्हा को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के विश्वनाथ नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रांची में मारवाड़ी युवा मंच का चार दिवसीय योग शिविर संपन्न, अब हर दिन मिलेगी निशुल्क योग की सुविधा







