मैच खेलकर घूमने निकले तीन दोस्त, रास्ते में हुआ हादसा ; गुमला में 15 साल के छात्र की मौत, दो रिम्स रेफर
गुमला सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा (एरोड्रम) के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा (एरोड्रम) के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान करमटोली निवासी 15 वर्षीय सानिध्य गुप्ता के रूप में हुई है। घायलों में विंध्याचल नगर निवासी 18 वर्षीय शशिकांत साहू और 15 वर्षीय आदर्श राज शामिल हैं।
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त वाटरवेज कॉलोनी में मैच खेलने के बाद एक ही बाइक से डॉन बॉस्को स्कूल की ओर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान एरोड्रम के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई।
हादसा इतना जोरदार था कि तीनों छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की और तीनों को एंबुलेंस की मदद से गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में एक छात्र को मृत घोषित किया
सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने सानिध्य गुप्ता को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं शशिकांत साहू और आदर्श राज की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
साइबर ठगी के पैसे का रास्ता रोकने की तैयारी, धनबाद पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति
मनोहरपुर में 5 सितंबर से रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद जोबा माझी दिखाएंगी हरी झंडी







