शेखपुरा में आज 3 घंटे बिजली रहेगी गुल, जानें क्यों
विद्युत विभाग के प्रोजेक्ट SDO आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33 हजार KV की नई लाइन को सिस्टम से जोड़ने का काम किया जाएगा।

Bihar News: शेखपुरा जिले में मंगलवार को बिजली आपूर्ति करीब 3 घंटे तक बाधित रहेगी। 33 हजार KV की नई विद्युत लाइन को सिस्टम से जोड़ने और जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते पचना और कोयला फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक रहेगा पावर कट
विद्युत विभाग के प्रोजेक्ट SDO आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33 हजार KV की नई लाइन को सिस्टम से जोड़ने का काम किया जाएगा।
इसके साथ ही कोयला फीडर में जर्जर और क्षतिग्रस्त तारों को बदलने का मेंटेनेंस कार्य भी किया जाएगा। विभाग के मुताबिक, यह काम बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है।
पचना और कोयला फीडर से जुड़े इलाके होंगे प्रभावित
पचना और कोयला फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण पावर सब-स्टेशन पचना के अंतर्गत आने वाले कई गांवों और कोयला टाल क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। करीब तीन घंटे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
12 बजे से पहले जरूरी काम निपटा लें: विभाग
विद्युत विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम दोपहर 12 बजे से पहले निपटा लें। खासकर पीने के पानी की व्यवस्था भी सुबह ही कर लेने की सलाह दी गई है, ताकि तीन घंटे की बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करें, ताकि निर्धारित समय में काम पूरा कर बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हाथों में तिरंगा, जैज बैंड की धुन और ‘वंदे मातरम्’... सुपौल के गांधी मैदान का ये नजारा रहा खास

पूर्णिया में किराए के मकान से चल रहा था बड़ा खेल! पुलिस पहुंची तो खुली ऐसी पोल







