रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत!, कांके रोड से धुर्वा तक बनेगा मॉडल कॉरिडोर, हरमू बाईपास पर उठेगा 3.5 KM लंबा फ्लाईओवर
रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कांके रोड से धुर्वा तक मॉडल कॉरिडोर और हरमू बाईपास पर 3.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है।

Ranchi: राजधानी रांची के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। रांची नगर निगम और स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) मिलकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की तैयारी में जुट गए हैं। कांके रोड स्थित श्रीराम मंदिर से लेकर रातू रोड चौक, हरमू बाईपास होते हुए धुर्वा तक एक शानदार 'मॉडल कॉरिडोर' बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार को नगर निगम और स्टेट Highway Authority Engineers की टीम ने इस पूरे प्रस्तावित रूट का ज्वाइंट इंस्पेक्शन (संयुक्त निरीक्षण) किया।
हरमू बाईपास पर बनेगा 3.5 KM लंबा फ्लाईओवर
शहर की सबसे बड़ी समस्या यानी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए स्टेट हाईवे अथॉरिटी ने एक बड़ा कदम उठाया है। अथॉरिटी की ओर से हरमू बाईपास मार्ग पर करीब 3.5KM लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल फ्लाईओवर की रूपरेखा ऐसी होगी कि यह सहजानंद चौक से पहले शुरू होकर हरमू रोड और रातू रोड चौक को पार करते हुए सीधे कांके रोड स्थित जज कॉलोनी के पास जाकर समाप्त होगा। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं और इसकी निविदा (टेंडर) प्रक्रिया फिलहाल जारी है, जिसकी आखिरी तारीख 10 अगस्त तय की गई है।
फुटपाथ निर्माण का काम फिलहाल रुका, फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में जुड़ेंगी आधुनिक सुविधाएं
संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के बीच कई अहम फैसले लिए गए। फिलहाल रांची नगर निगम द्वारा हरमू बाईपास पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए पेवर ब्लॉक लगाकर फुटपाथ बनाने का जो काम चल रहा था, उसे अभी कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।
इसके पीछे की वजह बताते हुए स्टेट हाईवे अथॉरिटी के इंजीनियरों ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में बनने वाले इस फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के दायरे में ही आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत फ्लाईओवर के साथ-साथ सर्विस लेन, अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम (निकासी व्यवस्था), यूटिलिटी डक्ट, चौड़े फुटपाथ और लाइटिंग जैसी तमाम सुविधाएं एक साथ तैयार की जाएंगी, जिससे शहरवासियों का सफर पहले से काफी आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







