माओवादी रवींद्र गंझू के घर में चोरी का खुलासा, लातेहार पुलिस ने LED TV और इनवर्टर के साथ 2 चोरों को दबोचा
लातेहार पुलिस ने चंदवा के बेतर ओपी क्षेत्र में माओवादी रवींद्र गंझू के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Latehar News : लातेहार पुलिस ने चंदवा के बेतर ओपी क्षेत्र स्थित कुख्यात माओवादी रवींद्र गंझू के घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया गया। यह पूरी कार्रवाई लातेहार के पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने की छापेमारी
गुप्त सूचना का सत्यापन करने के बाद लातेहार SDPO संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर आरोपी प्रमेश गंझू और राजकुमार गंझू को धर दबोचा। दोनों आरोपी बेतर ओपी क्षेत्र के ही दूधीमाटी गांव के रहने वाले हैं।
चोरी का सामान और बाइक जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामानों में एक LED TV, एक बैटरी, 2 Inverter और इस घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त की गई एक मोटरसाइकिल (बाइक) शामिल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस चोरी में अन्य किसी और की संलिप्तता तो नहीं थी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







