सिवान के कचहरी दुर्गा मंदिर में चोरी का 4 घंटे में खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में कथित रूप से शामिल एक महिला-पुरुष को गिरफ्तार किया गया.

Siwan, Bihar : सिवान पुलिस ने कचहरी रोड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना का महज चार घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए माता रानी के दो सोने के हार भी बरामद किए गए हैं.
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर से माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए दो सोने के हार चोरी होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा नगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में कथित रूप से शामिल एक महिला और विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार विकास कुमार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं गिरफ्तार महिला के संबंध में भी पुलिस ने पूर्व में आपराधिक इतिहास होने की बात कही है.
फिलहाल पुलिस ने चोरी हुए दोनों सोने के हार बरामद कर लिए हैं और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
(सीवान से राहुल कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहांगीरपुर पहुंचे पप्पू यादव, कहा- 'बिहार में बढ़ रहा जातीय उन्माद, सरकार जिम्मेदार'

मोतिहारी : जमीन के लालच में रिश्तों को किया तार-तार, 12 साल पुराने तेजाब कांड में आरोपी दोषी करार







