जहांगीरपुर पहुंचे पप्पू यादव, कहा- 'बिहार में बढ़ रहा जातीय उन्माद, सरकार जिम्मेदार'
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जहांगीरपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में जातीय उन्माद बढ़ रहा है, जिसकी जिम्मेदार सरकार है और सरकार को ही स्थिति सुधारने को लेकर पहल करनी पड़ेगी.

Nalanda News : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव पहुंचे, जहां हाल ही में महज एक हजार रुपये के चंदे के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने बिहार में बढ़ते जातीय तनाव, अपराध और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों को घेरा. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अब धार्मिक और सांप्रदायिक उन्माद से ज्यादा जातीय उन्माद बढ़ रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के रवैये की वजह से समाज में जातीय विभाजन गहरा रहा है और अगर समय रहते इसे नहीं रोका गया तो हालात गृहयुद्ध जैसे हो सकते हैं. उन्होंने सरकार से जातीय तनाव रोकने के लिए ठोस पहल करने की मांग की.
राबड़ी आवास और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है. उनके मुताबिक बिहार में पेपर लीक, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर सवाल हैं, लेकिन सत्ता और विपक्ष दोनों इन मुद्दों पर समझौता किए हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप कर जनता के असली मुद्दों को दबाने का काम कर रहे हैं.
(नालंदा से राजकुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सिवान के कचहरी दुर्गा मंदिर में चोरी का 4 घंटे में खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : जमीन के लालच में रिश्तों को किया तार-तार, 12 साल पुराने तेजाब कांड में आरोपी दोषी करार







